जयपुर | राजस्थान में विधानसभा चुनावों की बयार बहना शुरू हो चुकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल सक्रिय होकर चुनावी रणनीति बना रहे हैं।
अधिकार लेना भी जानते हैं: रामेश्वर डूडी ने सीएम को लेकर फिर आवाज की बुलंद, कहा अब ये होना चाहिए मुख्यमंत्री
डूडी ने कहा है कि राजस्थान में जाट मुख्यमंत्री होना चाहिए और समय की भी यही मांग है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी ने कहा कि मैं पहले भी जाट मुख्यमंत्री की मांग दोहरा चुका हूं और अभी अपनी बात पर अभी भरी कायम हूं।
HIGHLIGHTS
- डूडी ने कहा है कि राजस्थान में जाट मुख्यमंत्री होना चाहिए और समय की भी यही मांग है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी ने कहा कि मैं पहले भी जाट मुख्यमंत्री की मांग दोहरा चुका हूं और अभी अपनी बात पर अभी भरी कायम हूं।
संबंधित खबरें
इसी बीच राजस्थान के कृषि उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी भी पिछले कई दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं।
कभी पायलट से घटती नजदीकियों तो कभी सीएम गहलोत से बढ़ती करीबियों के कारण।
लेकिन इस बार उन्होंने एक बार फिर से अपना पुराना राग अलाप दिया है। डूडी ने राजस्थान में अबकी बार सीएम पद पर जाट चेहरे की मांग की है।
डूडी ने कहा है कि राजस्थान में जाट मुख्यमंत्री होना चाहिए और समय की भी यही मांग है।
संबंधित खबरें
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी ने कहा कि मैं पहले भी जाट मुख्यमंत्री की मांग दोहरा चुका हूं और अभी अपनी बात पर अभी भरी कायम हूं।
गौरतलब है कि हाल ही के दिनों में डूडी ने बीकानेर में किसान रैली का भी आयोजन किया था।
जिसमें भी उन्होंने सीएम फेस के लिए जाट चेहरे की मांग करते हुए कहा था कि किसान का बेटा ही राजस्थान का आगामी सीएम होना चाहिए और किसान वर्ग में सबसे बड़ी कम्युनिटी जाट की हैं।
ऐसे में अब जाटों को भी उनका अधिकार मिलना चाहिए। यही समय की मांग है।
डूडी ने ये भी कहा कि, जाट अपना हक और अधिकार लेगा, वह किसी से मांग नहीं रहा है। जाट अपना अधिकार लेना भी जानता है।
आपको बता दें कि, इससे पहले भी रामेश्वर डूडी ने जाट महाकुंभ के दौरान राजस्थान में जाट सीएम बनाने की बात कही थी। तब उन्होंने कहा था कि पार्टी को अब इस पर फोकस करना चाहिए।
गौरतलब है कि चुनावों के नजदीक आते ही राजधानी जयपुर में कई समाजों ने अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए खुद का मुख्यमंत्री बनाने की आवाज बुलंद की है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल