राजस्थान विधानसभा में शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने छात्रसंघ चुनावों का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने विधानसभा में नियम 295 के तहत अपनी बात रखी और विगत सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 के छात्रसंघ चुनावों पर लगाए गए रोक पर सवाल खड़ा किया।
Student Union Election: राजस्थान विधानसभा में रविन्द्रसिंह भाटी ने उठाया छात्रसंघ चुनावों का मुद्दा
रविन्द्र सिंह भाटी ने राजस्थान विधानसभा में छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा उठाया और पिछली सरकार द्वारा एक समिति की सिफारिश के आधार पर चुनाव रोकने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने युवा नेतृत्व विकास के लिए छात्रसंघ चुनावों के महत्व पर जोर दिया।
HIGHLIGHTS
- रविन्द्रसिंह भाटी ने विधानसभा में जोर देकर कहा कि राज्य स्तर के अधिकतम नेता छात्रसंघ राजनीति से ही निकले हैं और उन्होंने स्वयं भी अपनी राजनीतिक यात्रा छात्र राजनीति से शुरू की थी।
- भाटी ने विधानसभा अध्यक्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय भी छात्रसंघ राजनीति से आते हैं और विधानसभा में कई सदस्य हैं जिनका राजनीतिक सफर छात्रसंघ चुनावों से शुरू हुआ है।
संबंधित खबरें
भाटी ने कहा कि पिछले सरकार ने कुलपति समिति की सिफारिश के आधार पर चुनावों पर रोक लगाई थी, जिसमें दावा किया गया था कि यह चुनाव नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में बाधक हैं।
भाटी ने इस तर्क को पूरी तरह से औचित्यहीन बताते हुए कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य हैं और युवाओं में राजनीतिक नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए छात्रसंघ चुनावों का नियमित रूप से होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनावों से युवाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित होती है और यह राजनीति की पहली सीढ़ी है, जो नई राजनीतिक पीढ़ी को तैयार करती है।
रविन्द्रसिंह भाटी ने विधानसभा में जोर देकर कहा कि राज्य स्तर के अधिकतम नेता छात्रसंघ राजनीति से ही निकले हैं और उन्होंने स्वयं भी अपनी राजनीतिक यात्रा छात्र राजनीति से शुरू की थी। भाटी ने विधानसभा अध्यक्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय भी छात्रसंघ राजनीति से आते हैं और विधानसभा में कई सदस्य हैं जिनका राजनीतिक सफर छात्रसंघ चुनावों से शुरू हुआ है।
भाटी ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वे स्वच्छ, पारदर्शी और नियमित छात्रसंघ चुनाव कराने की कृपा करें। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राष्ट्र निर्माण, नीति निर्माण और लोककल्याणकारी अवधारणा के साकारिकरण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
संबंधित खबरें
इस मुद्दे को उठाकर भाटी ने छात्रों और युवाओं के राजनीतिक अधिकारों की रक्षा और उनके नेतृत्व विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360