जयपुर | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ठीक बाद वेस्टइंडीज और यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाएगा। 1 से 29 जून के बीच खेले जाने वाले मेगा टूर्नामेंट पर आतंकी हमले का साया मंडरा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वेस्टइंडीज(WI) को आतंकी हमले की धमकी उत्तरी पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन ने दी है।

संबंधित खबरें
क्रिकेट वेस्टइंडीज(CWI) के सीईओ(CEO) जॉनी ग्रेव्स ने आतंकी हमले की धमकी के बीच सुरक्षा चिंताओं को पूरी तरह खारिज किया है। ग्रेव्स ने कहा कि हम मेजबान देश और शहरों के अधिकारियों के साथ करीब से काम कर रहे हैं | किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे हैं और चीजों को देख रहे हैं। हम सभी साझेदारों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि टी20 विश्व कप (worldcup) में शामिल सभी लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारे पास एक व्यापक और मजबूत सुरक्षा योजना है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बारबाडोस की क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी आईसीसी(ICC) टी20 विश्व कप(worldcup) के दौरान मिली हमले की चेतावनी के बाद लगातार निगरानी रख रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह धमकी प्रो इस्लामिक स्टेट के नाशिर पाकिस्तान मीडिया ग्रुप से मिली है।
संबंधित खबरें
टी20 वर्ल्ड कप(worldcup) के मैच वेस्टइंडीज(WI) और अमेरिका के 9 शहरों में आयोजित किए जाएंगे। वेस्टइंडीज(WI) के 6 शहरों में कुल 41 मुकाबले होंगे, यहीं तीनों नॉकआउट(knockout match) मैच होंगे। जबकि अमेरिका के न्यूयॉर्क, फ्लोरिडा और डालास में बाकी 14 मुकाबले होंगे। वेस्टइंडीज(WI) के 6 शहर त्रिनिदाद, गयाना, बारबाडोस, एंटीगुआ, सेंट विंसेंट और सेंट लुसिया हैं।

ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
राजनीति
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
राजनीति
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राजनीति
thinQ360