जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने सोमवार को अलवर जिले में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये।
Rajasthan : वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री ने की जनसुनवाई
संबंधित खबरें
मंत्री शर्मा ने पेयजल, विद्युत, सड़क आदि से संबंधित परिवेदनाएं लेकर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर कहा कि आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित निराकरण कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
संजय शर्मा ने जनसुनवाई में आए आमजन की परिवेदनाओं पर संबंधित अधिकारियों को दूरभाष से परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक परिवेदना के निस्तारण की सूचना फरियादियों को दी जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
संजय शर्मा ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर में किसी भी माध्यम से पेयजल से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर उसे गंभीरता से लेकर त्वरित निराकरण करावें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते, लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिये कि शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन तेजी से करें ताकि शहर की पेयजल समस्या का निराकरण हो सके।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360