जयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरकार इन प्रतिभाओं को तलाश कर तराशने के लिए हर संभव प्रयासरत है।
Rajasthan: 68वीं जिला स्तरीय छात्र कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन
प्रतियोगिता में जिले की 64 टीमों के 750 खिलाडियों ने भाग लिया
संबंधित खबरें
खराड़ी रविवार को उदयपुर जिले की पंचायत समिति बड़गांव अंतर्गत ग्राम पंचायत लखावली के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रतिभा खोज स्टेडियम में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय डांगियों का गुड़ा की मेजबानी में आयोजित 68वीं जिला स्तरीय छात्र वर्ग (14 वर्षीय) कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेले।
जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी खेल स्टेडियम के विकास के लिए चारदीवारी तथा दर्शक दीर्घा निर्माण की घोषणा की। साथ ही 68वीं जिला स्तरीय छात्र (14 वर्षीय) कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में जिले की 64 टीमों के 750 खिलाडियों ने भाग लिया।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360