जालोर। जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने रविवार को 5 साल पुराना वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। दरअसल, रविवार को रामसीन रोड, भीनमाल में प्रधानमंत्री मोदी की सभा थी, जिसके बाद लुम्बाराम के सोशल मीडिया अकाउंट से 4 साल से अधिक पुराने वीडियो को पोस्ट किया गया और लिखा गया “नतमस्तक हूं”।
जब यह वीडियो पब्लिक में वायरल हुआ तो आमजन ने इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत ने भी पुराना वीडियो पोस्ट करने को लेकर विरोध जताया। वैभव गहलोत ने सोशल मीडिया पर इसका विरोध जताते हुए लिखा, "आदरणीय लुंबाराम जी। संभवतः आज भाजपा की रैली में अपेक्षित जनता नहीं आई होगी इसलिए इस पुराने वीडियो का आपको इस्तेमाल करना पड़ा। वीडियो का लिंक आपकी जानकारी के लिए साझा कर रहा हूं।” जब ट्रोलिंग होने लगी तो भाजपा उम्मीदवार लुम्बाराम द्वारा वीडियो डिलीट कर दिया गया।
jalore: लुम्बाराम के हैंडल पर लगा भीड़ का फेक वीडियो, ट्रोल हुए तो किया डिलीट, वैभव गहलोत ने जताया विरोध
HIGHLIGHTS
- वैभव गहलोत बोले भीड़ का पुराना वीडियो लगाकर भाजपा प्रत्याशी ने जनता को किया गुमराह सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए लुम्बाराम चौधरी
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
राजनीति
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
राजनीति
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राजनीति
thinQ360