जयपुर | लोकसभा चुनाव मतगणना की तैयारियों को लेकर भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत की अध्यक्षता में आज रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई।
लोकसभा चुनाव-2024: मतगणना की तैयारियों को लेकर भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित
लोकसभा चुनाव मतगणना की तैयारियों को लेकर भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत की अध्यक्षता में आज रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई।
HIGHLIGHTS
- बैठक के दौरान यह निर्णय भी लिया गया कि विधि प्रकोष्ठ द्वारा चुनावी मतगणना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का एक प्रपत्र सभी जिलाध्यक्षों, लोकसभा प्रत्याशियों एंव लोकसभा संयोजकों को भेजा जाएगा।
संबंधित खबरें
बैैठक के दौरान चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि मतगणना ऐजेंटों की नियुक्ति सहित मतगणना प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों की ओर से की जाने वाली औपचारिकताओं को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान यह निर्णय भी लिया गया कि विधि प्रकोष्ठ द्वारा चुनावी मतगणना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का एक प्रपत्र सभी जिलाध्यक्षों, लोकसभा प्रत्याशियों एंव लोकसभा संयोजकों को भेजा जाएगा।
संबंधित खबरें
चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए जल्द ही एक वर्चुअल बैठक भी आयोजित की जायेगी और प्रदेश स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जायेगा।
बैठक में प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत, प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य राजेन्द्र सिंह शेखावत, योगेन्द्र सिंह तंवर, डॉ. अपूर्वा सिंह, चुनाव प्रबंधन समन्वयक नेमीचंद जैमन, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक अशोक सिंह शेखावत, कार्यालय मंत्री मुकेश पारीक, और ऐविएशन प्रदेश संयोजक हुसैन खान मौजूद रहें।
ताज़ा खबरें
आज का मौसम 29 मार्च 2026: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार, राजस्थान में भीषण लू और दक्षिण भारत में प्री-मानसून की दस्तक
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग ने जारी की तीसरी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, आंकड़ों पर सस्पेंस बरकरार
भारत
तेल संकट के बीच PM मोदी ने की E20 की सराहना, गन्ना किसानों के योगदान से बचाई करोड़ों की विदेशी मुद्रा
भारत
मैनपुरी: महिला के बैंक खाते में अचानक आए ₹10 करोड़, परिवार ने ईमानदारी दिखाते हुए पैसे लौटाने की पेशकश की
भारत