thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 📰 लाइफ स्टाइल 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजनीति

Sirohi Rajasthan: कांग्रेस पार्षदों ने संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, नगर परिषद आयुक्त पर लगाए गंभीर आरोप

thinQ360 thinQ360

सिरोही जिले के दौरे पर पहुंचे पाली के संभागीय आयुक्त को कांग्रेस पार्षदों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नगर परिषद आयुक्त द्वारा नगर परिषद आयुक्त कक्ष में एक मीटिंग आयोजित की गई थी, जिसमें तीन भाजपा के पार्षद और भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया था। इस बैठक की सूचना परिषद के

congress parshad gyapan in sirohi rajasthan
कांग्रेस पार्षदों ने संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

सिरोही | सिरोही जिले के दौरे पर पहुंचे पाली के संभागीय आयुक्त को कांग्रेस पार्षदों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नगर परिषद आयुक्त द्वारा नगर परिषद आयुक्त कक्ष में एक मीटिंग आयोजित की गई थी, जिसमें तीन भाजपा के पार्षद और भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया था।

इस बैठक की सूचना परिषद के सभापति, उपसभापति, नेता प्रतिपक्ष और अन्य किसी पार्षद को नहीं दी गई थी और न ही उन्हें इस बैठक में सम्मिलित किया गया था।

कांग्रेस पार्षदों ने ज्ञापन में कहा कि किसी पार्टी विशेष के पदाधिकारियों को आधिकारिक रूप से आमंत्रित कर बैठक करना नियमों के विरुद्ध है। आयुक्त द्वारा इस तरह का व्यवहार कतई सही नहीं है और इस पर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

इसके साथ ही पार्षदों ने शहर में रोजाना चार से पांच बार हो रही बिजली कटौती, पानी की सप्लाई में हो रही देरी और एल & टी व गुजरात गैस के कार्यों से जनता को हो रही परेशानियों के बारे में भी अवगत कराया। पार्षदों ने जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है।

इस मौके पर उपसभापति जितेंद्र सिंघी, पार्षद सुधांशु गॉड, ईश्वर सिंह, तेजाराम वाघेला, भरत धवल, प्रकाश कुमार, अनिल प्रजापति, मनोज पुरोहित, विशाल रांगी, प्रवीण जाटोलिया, वसीम खान आदि मौजूद रहे।

टैग: sirohi rajasthan
शेयर करें:

ताज़ा खबरें