चित्तोडगढ | सरकारी स्कुल में कार्यरत शिक्षक और महिला शिक्षिका के अश्लील विडियों सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने पहले तो उनको संस्पेंड किया। लेकिन शिक्षा के मंदिर मे हुए इस कुकृत्य का विडियों जब राष्ट्रीय स्तर पर वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों ही शिक्षकों को सरकारी नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
चित्तौड़गढ़: शिक्षा विभाग ने अश्लीलता के दोषी शिक्षकों को किया बर्खास्त
HIGHLIGHTS
- चित्तौड़गढ़ के गंगरार ब्लॉक के सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य और महिला शिक्षिका का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने पहले उन्हें निलंबित किया, फिर नौकरी से बर्खास्त कर दिया।
संबंधित खबरें


चित्तोडगढ के जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने सोमवार को एक आदेश जारी करते हुए दोनों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। हम आपको बता दे कि रविवार को चित्तोडगढ जिले के गंगरार ब्लॉक के एक राजकीय प्राथमिक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य अरविन्द नाथ व्यास और इसी स्कुल में कार्यरत एक महिला टीचर के अश्लील विडियों सोशल मिडिया पर वायरल हुए थे।
उसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और दोनों ही टीचर्स को संस्पेड कर दिया। उसके बाद शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनोें अध्यापकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निदेश दिये उसके बाद दोनो ही अध्यापकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
राजनीति
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
राजनीति
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राजनीति
thinQ360