नई दिल्ली | राहत की बौछार कर रहा मानसून अब कई राज्यों में मौत का तांडव मचा रहा है।
हिमाचल के बाद दिल्ली में आफत!: यमुना उफान पर, दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, राजस्थान में नहीं रूक रही बारिश
दिल्ली में स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। इसका कारण है यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ना। ऐसे में दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है।
HIGHLIGHTS
- दिल्ली में स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। इसका कारण है यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ना। ऐसे में दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है।
संबंधित खबरें
बारिश का कहर पहाड़ों से अब मैदानी इलाकों में कोहराम मचाने लगा है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर भी बाढ़ का संकट मंडरा गया है।
दिल्ली में स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। इसका कारण है यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ना। ऐसे में दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
#WATCH | Delhi: PWD (Public Works Department) Minister Atishi inspects Yamuna River pic.twitter.com/FVhJToBcqv
संबंधित खबरें
खतरे के निशान के करीब यमुना का जलस्तर
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है।
दोपहर 12 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर नदी का जलस्तर 204.36 मीटर दर्ज किया गया।
हरियाणा में हो रही जोरदार बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से लगातार यमुना में पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते दिल्ली में स्थिति बिगड़ती दिखाई दे रही है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने यमुना का जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ के खतरे और जगह-जगह हुए जलभराव को लेकर मंत्री, मेयर और अधिकारियों के साथ बैठक की है।
#WATCH | CM Arvind Kejriwal says flood-like situation unlikely in Delhi, government prepared. pic.twitter.com/T5bFdjLQD8
राजस्थान में भी कुछ इसी तरह से बारिश ने स्थिति को गंभीर कर रखा है। प्रदेश के कई इलाके जलमग्न हो गए है।
राज्य में शनिवार से शुरू हुआ जोरदार बारिश का दौर रविवार को भी दिनभर चलता रहा जिसका क्रम सोमवार का भी जारी है।
राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भी सुबह से ही जमकर बारिश हो रही है। जिसके चलते निचले इलाके जलमग्न हो चुके हैं।
सीकर जिले में तो बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में 124, मलसीसर में 105 और झुंझुनूं में 95, सीकर के पलसाना में 84 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भीलवाड़ा, जयपुर, नागौर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, अलवर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा आदि जिलों में कही तेज तो कही रिमझिम बरसात हुई।
#WATCH | Under the impact of incessant rainfall in Himachal Pradesh, Lagghati Khad in Kullu swells.
Visuals near Kullu Bus Stand. pic.twitter.com/Vt8ul1rU4u
वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड की घटनाए रूकने का नाम नहीं ले रही हैं।
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति है तो उत्तराखंड में भी भारी बारिश के चलते कई मुख्य मार्ग बंद कर दिये गए हैं।
यूपी में वर्षा जनित हादसों में 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तो पंजाब में एनडीआरएफ की 10 से अधिक टीमों ने मोर्चा संभाल रखा है।
ताज़ा खबरें
जयपुर में दीक्षांत समारोह में बवाल: छात्रा ने डिप्टी सीएम के मुंह पर कहा- 'बेइज्जती करके इज्जत देने का शुक्रिया'
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया