जयपुर । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने परिवादियों की समस्याओं को सुनकर मौके पर अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। मौके पर कई प्रकरणों का निस्तारण करते हुए परिवादियों को राहत दी गई।
खाद्य मंत्री की जनसुनवाई : राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन को राहत देने के निर्देश
जनसुनवाई में जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि अधिकारी राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं को हल करें। राज्य सरकार की प्राथमिकता है
संबंधित खबरें

जनसुनवाई में जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि अधिकारी राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं को हल करें। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को योजनाओं का लाभ मिलने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का भी समाधान किया जाए।
समस्या समाधान के लिए आमजन को परेशान नहीं होना पड़े। इस दौरान बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण, सिंचाई, स्वास्थ्य सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रकरण आये। जिला प्रभारी मंत्री ने समस्त प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जो प्रकरण प्राप्त हुए हैं, अधिकारी उनका उचित समाधान करें। आगामी बैठक में भी इन प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।
इस अवसर पर सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़, जिला प्रमुख श्रीमती कविता रेगर, शिल्प माटी एवं कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, जिला कलक्टर डॉ. मंजू, सहित अन्य मौजूद रहे।
ताज़ा खबरें
मोदी सरकार की योजनाओं से राजस्थान में 15 लाख से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त: मदन राठौड़
IPL 2026 Schedule: आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक होंगे 50 मैच, जानें कब भिड़ेंगे MI और CSK
जोधपुर में ISIS का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: सोशल मीडिया पर युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाला 19 साल का जीशान गिरफ्तार, 'BENX' ग्रुप से फैला रहा था कट्टरपंथ
जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले- 'प्रभु श्रीराम सनातन के गौरव और भारत की आत्मा', संत राजाराम जी के 144वें जन्मोत्सव में हुए शामिल
thinQ360