जयपुर | Lokendra Singh Kalvi Jayanti Event: करणी सेना के संस्थापक और राजपूत समाज के कद्दावर नेता लोकेन्द्रसिंह कालवी की जयंती का पहला आयोजन रविवार को जयपुर में किया जा रहा है।
श्रद्धांजलि अर्पित की गई: करणी सेना संस्थापक लोकेन्द्रसिंह कालवी की जयंती का पहला आयोजन
करणी सेना के संस्थापक और राजपूत समाज के कद्दावर नेता लोकेन्द्रसिंह कालवी की जयंती का पहला आयोजन रविवार को जयपुर में किया जा रहा है।
HIGHLIGHTS
- करणी सेना के संस्थापक और राजपूत समाज के कद्दावर नेता लोकेन्द्रसिंह कालवी की जयंती का पहला आयोजन रविवार को जयपुर में किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इस आयोजन में राजस्थान समेत आसपास के प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में राजपूत समाज और कालवी परिवार से जुड़े लोग शामिल होने पहुंचे हैं।
कालवी की याद में उनकी जयंती का पहला आयोजन वैशाली नगर जयपुर में उनके पुत्र और अंतरराष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी भवानी सिंह कालवी के आह्वान पर किया जा रहा है।
राजधानी जयपुर के वैशाली नगर के खण्डेलवाल कॉलेज आडिटोरिएम में हो रहे इस आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है। इस दौरान स्व. लोकेन्द्र सिंह कालवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जीवन परिचय
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की सरकार में देश के उर्जा मंत्री रहे कल्याण सिंह कालवी के पुत्र लोकेन्द्र सिंह कालवी भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों में राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे।
उन्होंने करणी सेना की स्थापना की और इतिहास से होने वाली छेड़छाड़ के खिलाफ मुहिम की शुरूआत की।
उपेक्षित को आरक्षण और आरक्षित को संरक्षण का नारा देने वाले कालवी का इसी साल 14 मार्च 2023 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
ताज़ा खबरें
राजस्थान भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित: मदन राठौड़ के निर्देश पर संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में 1019 नए आयुष केंद्रों को मिली मंजूरी, गांव-गांव तक पहुचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
जयपुर: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप, राखी राठौड़ ने कांग्रेस के 'झूठ' और 'भ्रम' की राजनीति को बेनकाब किया
राज्यसभा में गूंजी नीरज डांगी की दहाड़: महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये पर मोदी सरकार को जमकर घेरा, पूछे तीखे सवाल