thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

संविधान बचाओ रैली में गरजे कांग्रेस नेता: स्मार्ट मीटर नहीं, स्मार्ट चीटर है भाजपा की स्कीम:संयम लोढ़ा

गणपत सिंह मांडोली गणपत सिंह मांडोली

 पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा जो स्मार्ट मीटर लाई है, वह

HIGHLIGHTS

  • पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने रेवदर में संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।
  • उन्होंने स्मार्ट मीटर को "स्मार्ट चीटर" बताया और प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया।
  • भाजपा पर तिरंगे के विरोध, चुनाव में देरी, और लोकतंत्र की हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाए गए।
  • सभा में वैभव गहलोत, सुखराम विश्नोई, मोतीराम कोली सहित कई नेताओं ने भी भाजपा की नीतियों की आलोचना की।
rajasthan revadar sanyam lodha constitution rally bjp smart meter controversy

रेवदर (सिरोही) | पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा जो स्मार्ट मीटर लाई है, वह स्मार्ट मीटर नहीं बल्कि "स्मार्ट चीटर" है। इसे भोली-भाली जनता को ठगने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि यह समझने की जरूरत है कि अशोक गहलोत सरकार 150 यूनिट बिजली आम जनता को और किसानों को मुफ्त देती थी, लेकिन भाजपा आमजन की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

लोढ़ा मंगलवार को रेवदर विधानसभा मुख्यालय स्थित एक निजी गार्डन में जिला कांग्रेस कमेटी सिरोही एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेवदर द्वारा आयोजित "संविधान बचाओ रैली" में विशाल जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व विधायक लोढ़ा ने कहा कि आज अगर कोई गरीब व्यक्ति अपने घर के लिए बजरी लेने जाता है, तो पुलिस उसके ट्रैक्टर को जब्त कर लेती है, जबकि जिनसे 'हफ्ता' लिया जा रहा है उनके ट्रैक्टर बेखौफ घूमते हैं। उन्होंने कहा कि सिरोही में जब जनता चोरी के मामलों को लेकर प्रदर्शन करती है, तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं, लेकिन जब भाजपा के लोग कलेक्ट्री पर प्रदर्शन करते हैं तो जिला कलेक्टर स्वयं पास आकर खड़ी रहती हैं।

उन्होंने सवाल किया कि क्या जिला प्रशासन भाजपा के लिए अलग और आमजन के लिए अलग कानून चला रहा है? उन्होंने कहा कि ऐसा भेदभाव लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ है। कलेक्टर पद की गरिमा को बनाए रखने की बात कहते हुए उन्होंने प्रशासन को चेताया कि इस तरह के व्यवहार से गरीबों का मनोबल टूटता है।

आरएसएस पर भी किया हमला
लोढ़ा ने अपने भाषण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस पार्टी का झंडा तीन रंगों का है, ठीक वैसे ही जैसे देश का तिरंगा। आरएसएस ने भारत के इस तिरंगे का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन जब तिरंगा फहराया गया, तब भी आरएसएस ने विरोध किया था। अब वही लोग 'हर घर तिरंगा' यात्रा निकाल रहे हैं।

उन्होंने जनता से अपील की कि अब समय आ गया है मन बनाएं, लड़ने का मन बनाएं, क्योंकि देश में एक भ्रष्ट सरकार बैठी हुई है जो संविधान की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार चुनावों को टाल रही है, जनता के अधिकारों को कुचल रही है।

वसुंधरा पर कटाक्ष – पर्ची से मुख्यमंत्री
लोढ़ा ने कहा कि वसुंधरा राजे चुनाव में हेलीकॉप्टर से आईं, सभाएं कीं, उन्हें उम्मीद थी कि सरकार बनते ही मुख्यमंत्री बन जाएंगी। लेकिन जब भाजपा जीती तो ‘पर्ची’ आई और उसी से मुख्यमंत्री चुन लिया गया। उन्होंने कहा कि आज जो हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, बैंक, इंश्योरेंस कंपनियां और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग हैं, वे हमारे बाप-दादाओं के पैसे से बने थे, लेकिन अब सब कुछ निजी हाथों में जा रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब मोदी प्रधानमंत्री बने थे तब अडानी का नाम देश के टॉप उद्योगपतियों की सूची में नहीं था, और अब वह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उद्योगपति बन गया है।

राहुल गांधी पर मुकदमे और भाजपा की साजिश
लोढ़ा ने कहा कि भाजपा ने राहुल गांधी को सजा दिलवाई, उनकी सदस्यता रद्द करवाई, उन्हें घर से निकाला लेकिन देश के सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें राहत दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर 30 से 32 मुकदमे हैं, लेकिन वे देश की 85 प्रतिशत आबादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जबकि भाजपा के नेताओं के बच्चे विदेशों में पढ़ रहे हैं और हमारे बच्चों के लिए कोई योजना नहीं बनाई जा रही है।

अन्य नेताओं के तीखे तेवर
इस मौके पर पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि भाजपा की सरकार देश और राज्य में भय और द्वेष का माहौल बना रही है। लेकिन राजस्थान की धरती त्याग और बलिदान की धरती है और कांग्रेस इस लड़ाई में हमेशा आगे रहेगी।

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी व आरसीए के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहा कि संविधान की रक्षा करना केवल किसी एक पार्टी की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। भाजपा सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर जनता को डरा रही है।

विधायक मोतीराम कोली ने आरोप लगाया कि कानून का राज खत्म हो गया है। बजरी माफिया बेखौफ खनन कर रहे हैं, लेकिन कार्यवाही गरीबों पर हो रही है। उन्होंने गहलोत सरकार की योजनाओं को याद करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार उनकी योजनाएं भी लागू नहीं कर पा रही।

आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने भाजपा के नेताओं पर चापलूसी आधारित चयन का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस योग्यता के आधार पर पहचान देती है।

जिला प्रभारी अंजना मेघवाल ने कहा कि आज जो पंचायतीराज और आरक्षण व्यवस्था है, वह कांग्रेस की देन है। भाजपा इसे समाप्त करने की कोशिश कर रही है।

जिलाध्यक्ष आनन्द जोशी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जिले के नागरिकों के हक और अधिकार के लिए तत्पर रही है।

सभा में शामिल अन्य नेता व कार्यकर्ता
सभा को पूर्व विधायक गंगाबेन गरासिया, पूर्व प्रत्याशी लीलाराम गरासिया, संध्या चौधरी, अनाराम बोराणा, गोविन्द बंजारा, हर्षुल अग्रवाल, दशरथ नरूका, प्रकाश मीणा, कृष्णवीरसिंह रोहुआ, अचलसिंह बालिया, रामसिंह, प्रवीण रावल, गणेश बंजारा, खंगारराम मेघवाल आदि ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर पंचायतीराज व निकाय चुनाव समय पर नहीं कराने, भ्रष्टाचार बढ़ाने और अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव बनाने के आरोप लगाए।

हजारों की संख्या में मौजूद थे कार्यकर्ता
इस अवसर पर पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, रेणुलता व्यास, हेमलता शर्मा, केपीसिंह डबाणी, विक्रमसिंह देवड़ा, मोहनसिंह निम्बज, भूराराम कोली, छगनलाल सोलंकी, सुभाष चौधरी, लखमाराम कोली, दलपतसिंह नागाणी, सूरताराम देवासी, देवीदान चारण, कानाराम मेघवाल, मफतलाल बुनकर, प्रेमाराम गरासिया, सुल्तान मोहम्मद, मुकेश बारोठ, हीरसिंह, अजबाराम भील, देवेन्द्रसिंह देवड़ा, लाखाराम चौधरी, रसीद गौरान, भूपेन्द्रसिंह सोलंकी, ईब्राहीम खान, नरगिस कायमखानी, हडमतसिंह मेडतिया, तखतसिंह देवड़ा, सवाराम चौधरी, हीराराम भाट, पिन्की मेघवाल, अनिता कंवर, अणदाराम गरासिया, मगसिंह बोडा, कांतिलाल कोली, ओमप्रकाश कोली, सुलोचना परमार, हितेश जोशी, हिमपालसिंह देवल, पूराराम गरासिया, शकूर भाटी, ललिता गरासिया, लीला गरासिया, डूंगरसिंह देवड़ा, पदमाराम चौधरी, पर्बतसिंह काबा, भरतसिंह, कमलेश रावल, मुकेश जोशी, रमेश चौधरी, अजीत चौधरी, आशीष अग्रवाल, चेतन मेघवाल, अजय बंजारा, बलवन्तसिंह, मानाराम चौधरी, लखमाराम गरासिया, रावताराम चौधरी, प्रकाश कोली, सुल्तानसिंह, गोविंदसिंह सहित हजारों कांग्रेस पदाधिकारी और आमजन मौजूद रहे।

शेयर करें:

ताज़ा खबरें